आज दिनांक 02.06.2018 को श्री मल्लीनाथ राजपूत महाविधालय छात्रावास बाड़मेर में जिला हैण्डबॉल संघ बाड़मेर के चुनाव सम्पादित हुए । चुनाव अधिकारी श्री कृष्णसिंह ब्लाक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति बाडमेर श्री मोहम्मद जाकिर पर्यवेक्षक राजस्थान राज्य हैंडबॉल जयपुर एंवम श्री रामकरण विश्नोई पर्यवेक्षक जिला क्रीडा परिषद बाड़मेर के सानिध्या में चुनाव का कार्य निर्विरोध निष्पादित हुआ । जिसमे जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पद के लिए श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सचिव पद के लिए लाल सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री किशन सिंह महेचा, उपाध्यक्ष पद के लिए श्री कल्याण सिंह, रूप सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह, सहसचिव पद के लिए श्री शैतान सिंह भाटी, समुन्द्र सिंह, परबत सिंह भाटी एंवम कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री जेठू सिंह, जितेंद्रपाल सिंह, दुर्ग सिंह, बालम सिंह, नखत सिंह, धन सिंह को निर्वाचित घोषित किया । इस अवसर पर श्री जगदीश चौहान अध्यक्ष जिला बास्केट बॉल संघ बाड़मेर, सचिव श्री गेमर सिंह सोढा व कोषाध्यक्ष जिला बास्केट बॉल संघ मदन सिंह भाटी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । चुनाव अधिकारी ने गत चार वर्षों के लिए निर्वाचित हैंडबॉल कार्यकारणी को शुभकामनाये अग्रेसित करते हुए बाड़मेर जिले में हैंडबॉल खेल की सफलता के लिए बधाई दी ।