पुगलिया विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में प्रथम

बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित पीजी डिप्लोमा इन लीगल एण्ड फोरेन्सिक साईंस परीक्षा के परिणाम में ज्ञान विद्यि महाविद्यालय की छात्रा माया पुगलिया ने 66.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की वरीयता सूची मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माया की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.एल विश्नोई, अध्यक्ष प्रबंध समिति वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद खन्ना व सचिव प्रबंध समिति ज्ञान प्रकाश बिश्नोई, शैक्षणिक प्रभारी डॉ. सीताराम व पीजी डिप्लोमा इन लीगल एण्ड फोरेन्सिक साईंस के हेड पूर्व निदेशक राजस्थान फिंगर प्रिंट ब्यूरों जयपुर डॉ. इकबाल अहमद उस्ता ने प्रसन्नता जताई। पुगलिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को देती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये देंगे बेटी बचाने का संदेश
बीकानेर। समय समय पर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज में नई
चेतना जागृत करने के उद्देश्य वाईब्रेशन डांस एकेडमी की ओर से अनेक
आयोजन किये जाते रहे है। इसी कड़ी में 24 जून को बेटी बचाओं अभियान के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे और युवा आमजन को बेटी है तो कल का संदेश देते हुए विभिन्न
प्रस्तुतियां देंगे। एकेडमी के निदेशक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया
कि रविन्द्र रंगमंच में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नाटक,डांस के
माध्यम से बेटी बचाओं का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि जनसहयोग से
आयोजित इस कार्यक्रम में एकत्रित धनराशि को बेटियों को सशक्त बनाने के
लिये होने वाले आयोजनों तथा जरूरतमंदों के पुण्यार्थ लगाया जायेगा।
एकेडमी की एमडी नीलम बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके लिये लड़के-लड़कियां एकेडमी के गौरव शर्मा,ताहिर,मनीषा स्वामी,जूही मित्तल,शुभम लोहिया,दीपक,नकुल और अनिल से डांस के गुर सीख रही है। उन्होंने बताया कि एकेडमी समय समय पर ऐस प्रकार के आयोजन के सामाजिक सरोकार में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है।

error: Content is protected !!