रसोई गैस की बढ़ी हुई दरो को लेकर महिला कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन

बीकानेर 02 जून । शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कोटगेट पर
तेल कंपनियो द्वारा
रसोई गैस की कीमत में 48 रूपए की बढ़ोतरी करने के विरोध में महिलाओ ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर और हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया।महिलाओं ने “पहले पुरुष परेशान(पेट्रोल),अब महिलाएं परेशान(रसोई गैस)” एवं “मोदी क्या समझे महिलाओं का दर्द” जैसे नारे लिखी तख्तियां
हाथो में लेकर बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो में महंगाई ने आम जन की कमर तोड़ कर रख दी है।घरेलु महिलाओं ने
बढ़ी हुई रसोई गैस की दरें वापिस लेने की मांग करते हुए
कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों पर यह आर्थिक भार है।जिससे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
गौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 10 दिनों में बढ़ी हुई दरे वापिस नहीं ली तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आयेगी।
इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनभरी,विमला फौगा,बसिरन,ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत कौर,मुमताज शेख,आशा स्वामी,संतोष भाटी,अनुराधा भाटी,परमेश्वरी बिश्नोई,जशोदा पांडुई,कमली बानो,मुस्कान,महरुनिशा,गुलाब बानो,रजिया,रेहाना,सुल्ताना,कौशल्या सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने रसोई गैस की बढ़ी हुई दरों को वापिस लेने की मांग की ।

error: Content is protected !!