राज्य स्तरीय सिन्धी आइडल (गायन) प्रतियोगिता फाईनल 20 को उदयपुर में

जयपुर, 16 जून (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी, जयपुर द्वारा अकादमी इतिहास में पहली बार सिन्धी भाषा व संगीत को बढ़ावा देने के लिये पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत, उदयपुर के सहयोग से राज्य स्तरीय सिन्धी आइडल 2018 (गायन) प्रतियोगिता का द्वितीय चरण (फाईनल राउण्ड) का आयोजन 20 जून, 2018 को उदयपुर में किया गया है।
अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के नवोदित सिन्धी गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये एक नई पहल के अन्तर्गत किया गया है। फाईनल राउण्ड में राज्यभर के प्रथम चरण में चयनित 29 प्रतिभागी – प्रथम पुरस्कार की राशि रू. 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार की राशि रू 21 हजार एवं तृतीय पुरस्कार की राशि रू. 11 हजार के साथ सांत्वना पुरस्कारों के लिये अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि प्रथम चरण में अजमेर से अरूण कुमार तिलोकानी, मनन पुरशानी, भरत गोकलानी, मुस्कान कोटवानी, पूनम नवलाणी, कंचन दरियानी जोधपुर से सुनील लालवाणी, भूमिका सेवानी, सीमा मनसुखनी, सिया शर्मा उदयपुर से हर्षा नेभनानी, दीप छाबड़िया, हितेश कलवानी, प्रस्टीज चावला, जया पहलवानी, ऊमा बिलोची, भावना ओचानी, दिव्या माखिजा, कोटा से हर्षित कुरसवानी, भूमि रोचवानी, मांडवी अलरेजा, चन्द्रमोहन पमनानी, विजय मटाई, जयपुर से गौरव चंदानी, दीपक लखवानी, विनीता कोडवानी, नीतू खजनानी, विशाल आहुजा एवं सोनिया राचवानी का फाईनल राउण्ड के लिये चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका अजमेर की श्रीमती अनिता शिवनानी की देख-रेख में किया जा रहा है।
पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत के अध्यक्ष तीर्थदास नेभनानी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उदयपुर की समस्त पूज्य सिन्धी पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

सचिव

error: Content is protected !!