बीकानेर में पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन भाजपा नेताओं ने

बीकानेर। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 114वीं पुण्यतिथि बुधवार को बीकानेर मे सादगी से मनाई गई।
भाजपा नेताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बीकानेर मे स्थित सार्दुल सर्किल के पास विवेकानंद वाटिका में भाजपा नेताओं ने श्रद्धा सुमन कार्यक्रम आयोजित किया।
इसका शुभारंभ भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर किया। भाटी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया।
कहा कि स्वामी जी का साहित्य युवाओं के लिए आज भी ऊर्जा का स्रोत बना है।
इस अवसर पर शहर जिला मंत्री अनिल पाहूजा ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद जी के विचारों को अपने आचरण में आत्मसात करना चाहिए। बीकानेर देहात मिडिया प्रभारी श्रीमति शांति देवी चौहान ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी तर्क संगत हैं। इस मौके अशोक सुथार,विजय शंकर गहलोत, बाबु खां,जेस राज गहलोत,राजेंद्र बडगूजर, शानू कच्छावा ओर मौहम्मद रफीक सहित आदि ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

. ✍️ Mohan Thanvi

error: Content is protected !!