राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के न्यायाधीश राहुल चौधरी, पूर्णकालिक सचिव द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा दिवस, 2018 के अवसर पर शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूली विद्यार्थियों एवं भारत स्काउट्स गाईड्स में विधिक जागृति फैलाने हेतु पोस्टर पेटिग, वाद विवाद, निबंध लेखन एवं खेल प्रतियोगिताओं के जरिये विधिक चेतना अभियान 2018 का आायेजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिताएं स्कूल, इंटर स्कूल, (ब्लाक), जिला, सम्भग एवम् राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी। जिनमें निबंध लेखन, वाद विवाद, पोस्टर पेटिंग, नाटक प्रतियोगिता, खेलकूद इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिताएं विभिन्न विषयों जैसे श्रमिकों के अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम व बाल तस्करी, नकल विरोधी कानूनी, नागरिकों के मूल कृर्तव्य, रैगिग विरोधी कानूनी भष्टाचार, लोक अदालत एवम् निःशुल्क विधिक सहायता, नशा खोरी, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 पर आयोजित की जायेगी।
न्यायाधीश राहुल चौधरी द्वारा बताया गया कि यह प्रतियोगिता सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 8 से 12 विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की जायेगी। सरकारी एवम् गैर सरकारी विद्यालय, भारत स्काउट गाइड केडिट को प्रतियोगिताओं में शामिल कर अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जायेगा। सभी प्रतियोगिताए एक समय बद्व कार्यक्रम के अनुसार क्रमिक रूप से स्कुली, ब्लाक, जिला, सम्भाग व राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी। इस वर्ष प्रतियोगिताओं में प्रथम बार नाटक प्रतियोगिता को भी सम्मिलित किया जा रहा है। नाटक प्रतियोगिता भी अन्य प्रतियोगिता की भांति स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी। इन प्रतियोगिताओं को समापन समारोह विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 8 व 9 नवम्बर 2018 को किया जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र-जिला एवम् सम्भागीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजेता प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
(राहुल चौधरी)
अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
पूर्णकालिक सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
बीकानेर