आप ने की विधान सभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

आप ने की विधान सभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
7 नये उम्मीदवारों सहित अब कुल 17प्रत्याशी चुनाव मैदान में
प्रदेश प्रभारी दीपक बाजपेयी के मुताबिक जल्द होगी तीसरी सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विस चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। ’आप’ की पहली सूची में जहां 10 नाम शामिल थे वहीं दूसरी सूची में 7 नाम घोषित कर अब तक कुल 17 उम्मीदवार मैदान में उतारते हुए आम आदमी पार्टी विस 2018 के लिए की जाने वाली उम्मीदवारों की घोषणा में आगे बनी हुई है। प्रदेश प्रभारी दीपक बाजपेयी ने बताया कि जल्द ही उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए प्रदेश प्रभारी ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 200सीटों पर चुनाव लड़ेगी और भ्रष्ट राजनीतिक ताकतों को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।

आज घोषित किए गये 7 नामों की सूची इस प्रकार है।

1. हनुमान सिंह चौधरी, विधानसभा-बीकानेर पूर्व, (बीकानर लोकसभा)

इनकी उम्र 46 वर्ष है। शिक्षा, बीए, एलएलबी.

कारोबार : हनुमान चौधरी पेशे से एडवोकेट और समाजसेवी हैं।

रामाजिक और राजनीतिक कार्य : हनुमान चौधरी आरटीआई एक्टिविस्ट हैं, अन्ना आंदोलन के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में इनकी अपनी पहचान है। चौधरी आम आदमी पार्टी बीकानेर के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष हैं।
2. महेंद्र मीणा, विधान सभा – लक्ष्मणगढ-राजगढ़ विधानसभा (अलवर लोकसभा)
इनकी उम्रः 35 वर्ष है। शिक्षा : बीटेक, मैकेनिकल।
कारोबार : बीटेक मेकेनिकल, वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र संस्थान चला रहे हैं।
सामाजिक और राजनीतिक कार्य : क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में इनका जाना पहचाना नाम है।
अन्ना आंदोलन के कर्मठ सिपाही हैं।
3. सत्यनारायण शर्मा, विधान सभा : निम्बाहेड़ा विधानसभा.
इनकी उम्र 49 साल है। शिक्षाः इलेक्ट्रिकल इंजिनियर हैं।
सामाजिक और राजनीतिक कार्य : आम आदमी पार्टी से ही राजनीति में कदम रखा। अन्ना आंदोलन के कर्मठ सिपाहियों में शामिल, इससे पूर्व जिले की सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहे हैं।
4. प्रकाशचंद्र जैन विधानसभा – राजसमंद
इनकी उम्र 67 साल है। परिवहन सेवा में लम्बें अर्से से जुड़े हैं।
सामाजिक और राजनीतिक कार्य : रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक रहे हैं, रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष रहे हैं,पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता हैं।
5. विपीन कोटेड -विधान सभा डूंगरपुर
इनकी उम्र 35 साल है। शिक्षाः एमए, बीएड है। पत्रकारिता से लंबे समय से जुड़े हैं
सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां : कॉलेज के दौर से राजनीति में सक्रिय हैं। शुरूआती दौर से आम आदमी पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता रहे हैं।
6. जगदीश प्रसाद नैनावत विधान सभा – बगरू (जयपुर शहरी लोकसभा)
इनकी उम्रः 48 वर्ष है। शिक्षाः स्नातक, मास कम्युनिकेशन.
सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां : लंबा राजनीतिक अनुभव।
महासचिव, नेशनल ह्यूमन राइट एंड सोशियल जस्टिस कमीशन.
7. किशन मीणा विधान सभा – जमुआरामगढ़ (जयपुर ग्रमीण लोकसभा)
इनकी उम्र 44 साल है।
सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां : किसान होने के कारण क्षेत्र के किसानों में मजबूत पकड़ है।
सामाजिक गतिविधियों में लम्बे समय से सक्रीय हैं।

error: Content is protected !!