भारत अपने स्वच्छ स्वरूप में पुनः लौट रहा है: रविदत्त मोहता
बीकानेर। ‘‘ स्वच्छ भारत अभियान में जिस तरह से आमजन द्वारा स्वच्छता संवर्द्धन के लिए अपनी भागीदारी निभाई जा रही है। उससे ऐसा लगता है कि भारत अपने स्वच्छ स्वरूप में पुनः लौट रहा है। उक्त वक्तव्य आकाशवाणी केन्द्र, बीकानेर के केन्द्राध्यक्ष और समारोह के मुख्य अतिथि रविदतमोहता ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से जिले में संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 जुलाई के प्रमाण-पत्रा वितरण और सम्मान समारोह मंगलवार को स्थानीय स्वर्ण जयंती सभागार में में रखे।
उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता पखवाड़े के तहत संस्थान द्वारा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता हेतु जनचेतना के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके लिए संस्थाप परिवार की पूरी टीम प्रशंसा की पात्र हैं।
समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध लोक कला मर्मज्ञ डॉ श्रीलाल मोहता ने कहा कि जब किसी संस्थान द्वारा अच्छा कार्य किया जाता है तब उस संस्थान के भावी कार्यों के प्रति उत्साह और जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। हमें आशा है कि भविष्य में बेहतर ढंग से काम करेंगे। डॉ. मोहता ने कहा कि हमारी अपनी पूजा-अर्चना और हमारे पारम्परिक कार्यो में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इससे हमें यही बात हमें सीखने को मिलती है कि स्वच्छता का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है।
इस क्रम में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के मानद सचिव ओम कुवेरा ने पुरानी संस्कृति को बचाये रखने की बात कहते हुए कहा कि हमारा जीवन व्यवहार तो प्रारंभ से ही पूरे वर्ष भर 365 दिन स्वच्छता पर ही आधारित था। खास तौर से रसोई की सफाई तो हर सप्ताह होती है। इस लिए अगर हम स्वअनुशासन से स्वच्छता अपनाएं तो घर-परिवार, गली-मौहल्ले में स्वच्छता स्वतः ही स्थापित हो जाएगी। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी ने पखवाडे़ के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों निष्पादित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी कार्यक्रम आमजन के सहयोग से ही सफलतापूर्वक निष्पादित की जा सकी। संस्थान उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। संस्थान के उपाध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि आमजन की सहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है। इस स्वच्छता पखवाड़े में आमजन का सहयोग सराहनीय रहा। सांसद आदर्श ग्राम बीकमपुर के सरपंच प्रतिनिधि रघुवीरसिंह भाटी ने कहा कि बीकमपुर में इस संस्थान द्वारा किये गये कार्याें के कारण आज गांव के लोग स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। राजस्थान गौ सेवा संघ बीकानेर परिवार के बलदेव भादाणी ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट के बढ़ते उपयोग से स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता धुड़ाराम कुम्हार ने संस्थान द्वारा दियातरा गांव में आयोजित कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त करते हुऐ कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति का हिस्सा है इससे गांव में एक स्वस्थ सकारात्मक वातावरण बना है। दियातरा गांव के पूर्व सरपंच प्रभुराम उपाध्याय ने कहा कि हमारी लोक कला संस्कृति को बचाये रखने के लिए हमें घर, परिवार व समाज से इसे प्रारंभ करना होगा। कार्यक्रम की सार्थकता तभी अधिक बढे़गी जब आमजन में स्वच्छता के प्रति चेतना का विकास होगा। डॉ टी. जी. भटनागर ने कार्यक्रम की सार्थकता बताते हुए कहा कि हमें दैनिक दिनचर्या के छोटे-छोटे कार्यों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा स्वच्छता पखवाडे़ के तहत बीकानेर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पादित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में जिन महानुभावों का सक्रिय सहयोग रहा जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों से उन्हें सम्मान-पत्रा भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। सम्मानित होने वाले महानुभावों में – सांसद आदर्श गांव बीकमपुर की सरपंच श्रीमती कमल कंवर भाटी, बीकमपुर के श्रवणराम विश्नोई प्रधानाध्यापक, संस्कार ऐकेडमी, दियातरा गांव के पूर्व सरपंच श्री प्रभुराम गोदारा, समाजसेवी धूड़ाराम कुम्हार, विनोद तिवाड़ी प्रबंधक, प्रधानमंत्राी कौशल केन्द्र बीकानेर, रामप्रकाश रंगा, डॉ टी. जी. भटनागर, राजस्थान गौ सेवा संघ शाखा छत्तरगढ़ के व्यवस्थापक कैलाश यादव, ठाकूरदास स्वामी, के के रंगा, विजय व्यास, संस्थान की अनुदेशिकाएं हरिया तंवर, वहीदा खातुन, शान्ति सिरोहिया, पुष्पा राठौड़, जयश्री गहलोत, नोखा की संतोष विश्नोई, खाजूवाला से संतोष कौर, बीकानेर से बसंती उपाध्याय, सफीना, सतविन्द्र कौर, एवं संस्थान के सभी कार्मिकों शामिल रहे। इसके साथ ही सांसद आदर्श ग्राम तोलियासर एवं उदयरामसर गांव में आयोजित कौशल प्रतियोगिता में विजेता सम्भागियों को भी प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया। मां शारदे का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी आनंद पुरोहित ने किया एवं संस्थान की ओर से आगन्तुकों के प्रति आभार संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने व्यक्त किया।