प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर में पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन

अजमेर 31 जुलाई, सिन्धी समाज के अराध्य देव भगवान झूलेलाल का चालीहो उत्सव शहर भर में हर्शोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कल बुधवार को वैशाली नगर स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट द्वारा पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन किया जा रहा है। संत ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा सायं 5.30 बजे पूज्य बहराणे साहिब की पावन ज्योत प्रज्जवलित करके पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन किया जायेगा। अषोक गाफिल द्वारा पूज्य बहराणे साहिब में भगवान झूलेलाल की महिमा के भजन, पंजड़े आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत सत्संग के साथ आरती, पल्लव के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।

error: Content is protected !!