जिला पैरोल समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर, 31 जुलाई। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. एन के गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्टर कक्ष में जिला पैरोल समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा की मौजूदगी में बैठक के दौरान पैरोल संबंधी कुल 25 प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें से 4 स्वीकृत व 4 अस्वीकृत किए गए, 16 मामले विचाराधीन रखे गए व 1 मामले को ड्राॅप किया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा, जेल अधीक्षक पी एस सिद्धू, समाज कल्याण अधिकारी नारायणी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रमेश तनेजा उपस्थित थे।
———
स्वामी केशवानंद कृृषि विश्वविद्यालय का 32 वां स्थापना दिवस बुधवार को
बीकानेर, 31 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृृषि विश्वविद्यालय का 32 वां स्थापना दिवस बुधवार को विश्वविद्यालय स्टेडियम परिसर में प्रातः 11 बजे समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।
स्थापना समारोह के संयोजक डाॅ एस एल गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. लोकेश कुमार शेखावत व अति विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुलपति एवं शिक्षाविद् संघ नई दिल्ली के महासचिव प्रो. बी एन पाण्डेय होंगे। विशिष्ट अतिथि जे एन आर वी विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति कर्नल एस एस सारंगदेवत, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. बलराज सिंह तथा राजुवास के पूर्व कुलपति कर्नल ए के गहलोत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी केशवानंद राजस्थान कृृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी आर छीपा करेंगे।
——
स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में
बीकानेर, 31 जुलाई। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह 15 अगस्त को डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 7 से 8 बजे तक कार्यालयों में झंडारोहण के पश्चात सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्य समारोह में शामिल होंगे।
देवड़ा ने निर्देश दिए कि समारोह के लिए नियुक्त विभिन्न विभागों के कार्मिकों को संबंधित विभागीय पास जारी किए जाएं व इसकी सूची जिला पुलिस अधीक्षक को भेजी जाए। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की प्रस्तुति दी जाएगी, उन विद्यार्थियों के नामों की सूची जारी की जाए एवं संबंधित अध्यापकों व कार्मिकों को विभागीय पास जारी कर यह सूची भी पुलिस विभाग को भिजवाई जाए।
10 अगस्त तक भिजवाए जा सकते हैं नाम
देवड़ा ने बताया कि विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृृष्ट कार्य करने वाले राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम 10 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में भिजवाए जा सकते हैं।
——
‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण’ संबंधी कार्यशाला बुधवार को
बीकानेर, 31 जुलाई। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता के सम्बंध में जिले की रैकिंग के लिए 1 से 30 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर डाॅ एन के गुप्ता ने बताया कि इस सम्बंध में बुधवार को जिला परिषद सभागार में दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!