राहुल गांधी से मिले किराडू सहित देशभर के 13 प्रतिनिधि

बीकानेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देशभर के 13 प्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की।
इस प्रतिनिधिमंडल में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराडू भी शामिल हुए। किराडू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लगभग 1.30 घण्टे चली बैठक के दौरान उन्होंने संगठन के कार्य और आगामी योजना के विषय मे विस्तार से चर्चा की।उन्होंने सभी को मजबूती के साथ कांग्रेस विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का और घर घर जाकर जरूरतमंद लोगो के दुख-दर्द में साथ खड़े होने का निर्देश दिया। किराडू ने श्री राहुल गांधी को बीकानेर में युवा संवाद, जन स्वराज यात्रा, भूमि अधिग्रहण बिल के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान सहित पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!