भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ-संसदीय सचिव गौतम

सूरजपुरा (शंकर खारोल)22अगस्त
संसदीय सचिव एंव कैकडी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्षेत्र के बिलिया,चण्डाली, गुन्दाली, प्रतापपुरा गावो का दौरा कर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की।बैठक मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है,कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी की जीत तय होती है क्योकि बुथ का कार्यकर्ता ही सर्वोच्च होता है जो जीत के आधार को पुख्ता बनाता है। कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी की जानकारी घर घर तक पहुंचाने का आव्हान करके हुए बूथ मजबूती का मंत्र दिया। इस मौके पर सरवाड प्रधान किशनलाल बैरवा, बजरंग मण्डल अध्यक्ष हगामीलाल जाट,मण्डल महामंत्री रामेश्वर गोस्वामी, प्रेम शंकर शर्मा, भाजपा नेता हरिमोहन, किशनलाल गुर्जर,चांदशर्मा,गौतम शर्मा चण्डाली, सावरलाल शर्मा, गोपाल प्रजापत,कालुराम जागीड गुन्दाली, कालुराम खारोल आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!