गौरव यात्रा को लेकर चर्चा बैठक

30अगस्त 2018 भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी ने आज माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा जी कि गौरव यात्रा को लेकर शहर जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षो, की बैठक वृंदावन होटल में रखी गई।
प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी ने यात्रा को लेकर बड़ा गणेश मंदिर से लालगढ़ पैलेस तक होने वाले रोड शो को लेकर सभी से सुझाव लिए किस प्रकार मुख्यमंत्री जी के रोड शो में ज्यादा से ज्यादा आमजन को जोड़ा जाए सभी से विस्तार में चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य यात्रा ने अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, व्यापारीगण, लाभार्थियों, को इस यात्रा से जोड़ा जाएगा इन के माध्यम से जगह जगह पुष्प वर्षा,माल्यार्पण द्वारा स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाएगा।
यात्रा प्रभारी मोहन सुराणा ने बताया यात्रा को लेकर आगामी दिनों में मंडलों ,मोर्चा कि बैठक लेकर सुझाव लिए जाएंगे किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को इस यात्रा से जोड़ा जा सके।
वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर सोलंकी,विजय आचार्य महापौर नारायण चोपड़ा,नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,उपमहापौर अशोक आचार्य, आईटी सेल संयोजक अविनाश जोशी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक मीना आसोपा,महामंत्री दाऊलाल हर्ष,पाबूदान सिंह राठौड़ ने भी अपने सुझाव रखे जिससे यात्रा को सफल बनाया जा सके।
आज की बैठक में उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,सुरेश शर्मा,वेद व्यास,कुंदन सोनी,फारुख पठान,किशन मोदी अशोक प्रजापत,मंत्री विष्णु पूरी, चाँदरत्न सांखला,सलीम जोईया,रामकुमार व्यास,चंचल पारीक,अनिल पाहुजा,कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल,प्रवक्ता मनीष सोनी,कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा,दीपक पारीक,मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, अरुण जैन,आंनद व्यास,शिवकुमार रंग,अमरदीप मारू, गणेश जाजड़ा,कैलाश बापेऊ,विजय सिंह पड़िहार,मोर्चा अध्यक्ष असद रजा भाटी,किशन चौधरी,हुक्माराम सोनी,मधुरिमासिंह,विजय मोहन जोशी,विनोद करोल,कमल आचार्य,बाल किशन व्यास,हरि सिंह,दिनेश सांखला,अर्जुन कुमावत,विमल पारीक,शिव मारू उपस्थित रहे।
मनीष सोनी
जिला प्रवक्ता
भाजपा बीकानेर।(शहर)
9829291257

error: Content is protected !!