महिलाए संभालेगी कमान आगामी विधानसभा चुनाव में

बीकानेर 1 सिंतबर 2018
शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को रतन बिहारी पार्क स्थित शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओ ने भागीदारी निभाई। इस मौके पर राष्ट्रीय समन्वयक नंदिता हुड्डा ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की कथनी और करनी की वजह से देश की आम अवाम, किसान, मजदूर व गरीब काफी त्रस्त एवं परेशान है। बढती मंहगाई से लोगो का जीवन व्यापन करना मुश्किल हो गया है। नोटबंदी और जीएसटी ने सारी अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया है।ऐसी नाकारा सरकार जो जुमलो की बैसाखी व अच्छे दिनो के भुलावे पर सता मे काबिज है। हमे मिलकर भाजपा को हटाने के लिये संकल्पबद्ध होना होगा।
राजस्थान की समन्वयक सारिका सिंह ने महिलाओ को बूथ वार्ड ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया औऱ उन्हें पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमो से अवगत करवाने के लिए कहा।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं शहर प्रभारी कमला बिश्नोई ने बैठक मे राज्य की भाजपा सरकार की कार्य शैली पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि प्रदेश मे महिला उत्पीड़न के मामले हो या किसानो के ऋण माफी का मुद्दा हो सरकार ने इस दिशा मे कुछ नही किया जो बङे दुख की बात है।
शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि जिले की सातो विधानसभा सीटो पर कांग्रेस को भारी बहुमत से लाने का आह्वान किया और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि राज्य की कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो जाना प्रदेश की जनता के हित मे नही है। सरकार की जन कल्याण कारी नीतियां बिलकुल विफल रही है।
गौड़ ने महिलाओं का आव्हान करते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों मे हमे भाजपा को न केवल शिकस्त देनी बल्कि करारा जबाब देकर कांग्रेस की सरकार बनाने मे महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी पङेगी।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुषमा बारूपाल,भूपेंद्र टूना,नंदा,शहर उपाध्यक्ष शिवरी चौधरी,मनभरी,ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत कौर,मुमताज शेख,आशा स्वामी,साहिबा प्रवीण,सरला गोयल,जशोदा,कमली बानो, रामेश्वरी बिश्नोई,बसिरण,शरीफन,रजिया,अनुराधा भाटी सहित महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!