सामाजिक कार्य व शराबबंदी पर मिला सम्मान
मंडावर सरपंच व रावत राजपूत महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष प्यारी कँवर रावत को जयपुर में आयोजित महिला सुरक्षा मंच राजस्थान की ओर से मंच प्रदेशाध्यक्ष बबीता शर्मा, राष्ट्रीय गौ सुरक्षा मंच अध्यक्ष ताराचंद कोठारी एवं श्री श्री 1008 बालमुकुंद आचार्य द्वारा मंडावर ग्राम पंचायत में मतदान के जरिए शराब बंदी करवाने एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर “सशक्त नारी सम्मान” देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष रावत ब्यावर, सीमा चौहान , मूलराज सिंह, जसवंत सिंह मण्डावर, रावत सेना के भगवान सिंह बुजारेल, उम्मेदसिंह समेत कई रावत राजपूत एवं मगरांचल क्षेत्र के महानुभावों ने भाग लिया।