स्व. वाजपेयी की तस्वीरें वितरित

बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मंगलवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीरें वितरित की। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि स्व. वाजपेयी मार्गदर्शक व प्रेरक के रूप में जाने जाते हैं। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी।
भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि तस्वीर वितरण के अवसर पर भाजपा नेता ओम राजपुरोहित, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पार्षद दिनेश उपाध्याय, बिरजू महाराज, केशव शर्मा, दिनेश सांखला, नरेन्द्र भादाणी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!