युवा अपनी शक्ति का प्रयोग का समाजहित में करें- गोपाल सिंह गहलोत

युवाओं की भागीदारी के बिना समाज उत्थान असंभव- गोपाल सिंह गहलोत
राजस्थान रावत राजपूत महासभा नवयुवक मंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राजस्थान रावत राजपूत महासभा के नवयुवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कामलीघाट स्तिथ बारानी चेतना केंद्र में नवयुवक मंडल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गहलोत की अध्यक्षता तथा रावत रत्न व पूर्व सांसद रासा सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य व महासभा प्रदेशाध्यक्ष हरिसिंह सुजावत के सानिध्य में संपन्न हुआ । विशिष्ट अतिथि मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरि सिंह रावत, सरपंच संघ अध्यक्ष जयेंद्र सिंह टोगी, महिला प्रदेशाध्यक्ष प्यारी कुमारी रावत, पूर्व अध्यक्ष चतरसिंह चौहान थे।
समारोह में नवयुवक मंडल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गहलोत ने अपनी नव गठित कार्य कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा अपने उद्बोधन में बताया कि समाज के उत्थान में युवाओं की भागीदारी अति आवश्यक है। इसके बिना समाज का उत्थान असंभव है। युवा अपनी शक्ति का प्रयोग समाज हित में लगाएं जिससे समाज का नाम रोशन हो सके। पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने समाज के विकास की बात बताते हुए समाज के स्वाभिमान को बरकरार रखने के बात पर जोर दिया। विधायक हरि सिंह रावत ने सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताते हुए प्रतिपल समाज के विकास में संलग्न रहने की बात कही। महिला प्रदेश अध्यक्ष प्यारी रावत ने समाज के मंच पर राजनीति नहीं करने, कुरूतियों के निवारण हेतु आगे की बात की । इस अवसर पूर्व अध्यक्ष चतरसिंह, पंकजासिंह, सरपंच पारस कँवर, लक्ष्मण सिंह टाइगर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक गोपालसिंह पीटीआई व पूर्व वरिष्ठ महामंत्री जयराम सिंह गहलोत ने किया । आभार हीरा सिंह गहलोत ने किया।

इन्होंने ली शपथ
राजस्थान रावत राजपूत महासभा नवयुवक मंडल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गहलोत ने अपनी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवतसिंह सुजावत, उपाध्यक्ष नारायण सिंह खोखावत, वरिष्ठ महामंत्री मनोहर सिंह फुलाद, प्रवक्ता कुशाल सिंह मालावत, मीडिया संयोजक प्रिंस शेखर सिंह, कोषाध्यक्ष हितेंद्र सिंह देवावत, प्रकाश सिंह गहलोत, संयोजक नरेंद्र सिंह बामनहेड़ा, संघठन मंत्री वीरेंद्र सिंह सुजावत, उमराव सिंह, प्रचार मंत्री नरेंद्र सिंह बरजाल, विमल सिंह सहित कई युवाओं को शपथ दिलाई।

इन्होंने की शिरकत
राजस्थान रावत राजपूत महासभा के समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोट सिंह गहलोत, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह आडावाला, देवेंद्र सिंह बराखन, मंडला अध्यक्ष प्रेमसिंह सुजावत, कोषाध्यक्ष विजय सिंह मारवाड़, किशन सिंह सुजावत, महामंत्री चेन सिंह गहलोत, पूर्व युवा अध्यक्ष परमेश्वर सिंह सिरमा, सुरेंद्र सिंह ढोलभाटा, जसवंत सिंह मण्डावर, पार्षद भगवती देवी, जिपस हीरा कँवर चौहान, मिठूसिंह सिसोदिया, लूम्ब सिंह मण्डावर, कॉलेज अध्यक्ष चंदन सिंह, हवलदार भीकम सिंह गहलोत, लक्ष्मण सिंह खोखावत, जवान सिंह बरजाल, कैप्टन चन्द्र सिंह, मन्ना सिंह गहलोत, भंवर सिंह कुम्पावत, किशन सिंह कलालिया, डॉ लेखराज सिंह काबरा, धीरेंद्र सिंह मालावत, भंवर सिंह भीलवाड़ा, मिठू सिंह मण्डावर, दिनेश सिंह भीलवाड़ा, अन्नदा कँवर, लक्ष्मण सिंह नाबरी, राजेन्द्र सिंह शक्करगढ़, छितर सिंह सुजावत, प्रदीप सिंह सुजावत, गोपाल सिंह टीबाना, प्रवीण सिंह नन्दावट, हीरा सिंह गहलोत, संपादक केशर सिंह, डाऊ सिंह सुजावत, जसवंत सिंह गहलोत, अनछी देवी, खुमान सिंह लसाडिया, अजमाल सिंह, राजूसिंह सतगुरु, किशन सिंह गहलोत, अर्जुन सिंह गहलोत समेत मगरा, मारवाड़, मेवाड़ के हजारों समाज बंधु मौजूद थे।

error: Content is protected !!