कांग्रेस में दमदार एंट्री के साथ 17 अक्टूबर को आ रहे मानवेन्द्र सिंह

जॉइनिंग के बाद राहुल गांधी के साथ लंच होगा*
*राहुल गांधी की और से आया न्योता मानवेन्द्र सिंह को*

*भाजपा को बाय बाय कहने वाले कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल अपने कद और प्रतिष्ठा के अनुरूप कांग्रेस में दमदार प्रवेश १७ अक्टूबर को कर रहे है।।पूर्व में उन्हें 13 अक्टूबर को जॉइनिंग के लिए अविनाश पांडे द्वारा कहा गया था मगर धार्मिक मान्यता के अनुसार उस दिन शुभ नही होने के कारण इसे आगे बढ़ाया गया।।15 से 16 अक्टूबर को राहुल गांधी बाहर होने के कारण इसे अब सत्रह अक्टूबर किया गया।।मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस खासकर राहुल गांधी काफी उत्साहित बताये जा रहे। सूत्रानुसार राहुल गांधी सत्रह को दिल्ली आएंगे।इसी दिन मानवेन्द्र सिंह बिधिवत कांग्रेस में प्रवेश करेंगे।बकायदा राहुल गाँधी ने मानवेन्द्र सिंह को न्योता भेजा हैं ,।इस मौके को खास बनाने के लिए राहुल गांधी ने मानवेन्द्र सिंह को अपने साथ लंच पर भी आमंत्रित किया है।यह पहला अवसर है जब किसी को कॉन्ग्रेस में प्रवेश पर अध्यक्ष द्वारा लंच दिया जा रहा हो। मानवेन्द्र सिंह और काँग्रेज़ में दिग्गजों की आपस मे सभी मुद्दों पे बातचीत पूर्ण हो गई।।मानवेन्द्र सिंह को संगठन की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।विधानसभा चुनावों में मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस का बड़ा चेहरा होंगे।।राजपूत बाहुल्य क्षेत्रो की जिम्मेदारी खास तौर से उन्हें सौंपी जा सकती है।।कांग्रेस में मानवेन्द्र सिंह के आने से राष्ट्रीय लीडरशिप उत्साह में है।।मानवेन्द्र सिंह को उनके मन मुताबिख टिकट बितरण में भागीदारी दी है। सूत्रों की माने तो मानवेन्द्र सिंह के प्रवेश के बाद राजस्थान से कई बड़े नाम कांग्रेस से जुड़ेंगे।।जिनकी सूची कांग्रेस को उपलब्ध हो चुकी है।।मानवेन्द्र सिंह के समर्थकों को राहुल गांधी की जोधपुर विजिट के दौरान अलग से सभा के दौरान जॉइन कराया जाएगा।यह जानकारी मानवेन्द्र सिंह के पारिवारिक सूत्रों ने दी।।

error: Content is protected !!