फ़िरोज़ खान
सीसवाली 26 अक्टूबर । सीसवाली प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मांगरोल ब्लाक के सभी निजी स्कूल संचालक बंधुओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आज 2वबजे बाल विद्या मंदिर सीनियर स्कूल मांगरोल में आयोजित की गई जिसमें मांगरोल ब्लाक के कई विद्यालय संचालकों ने भाग लिया जिसमे स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जी शर्मा के द्वारा राज्य भर में वोट बैंक की यात्रा का कार्यक्रम को सफल बनाने एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बालक बालिकाओं के एवं निजी विद्यालयों के हितों को लेकर सरकारों द्वारा किये जा रहे भेदभाव पर चर्चा की गई तथा स्कूल शिक्षा परिवार संघटन की मांगों को लेकर चर्चा की गई ।बैठक में विद्यालय संचालकों द्वारा निशुल्क शिक्षा पुनर्भरण की पिछले वर्ष की द्वितीय किश्त का भुगतान अभी तक भी पूरे प्रदेश के स्कूलों को नहीं किये जाने को लेकर संचालकों ने रोष प्रकट किया तथा पुनर्भरण राशि के भुगतान की मांग की ।ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम सुमन ने बताया कि स्कूल शिक्षा परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं संघटन के प्रांत स्तरीय पदाधिकरियो का वोट बैंक की यात्रा कार्यक्रम
मांगरोल में 29 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे रखा गया है। जिसमें मांगरोल ब्लॉक, अंता ब्लॉक , बारा जिले के स्कूल संचालक , कोटा संभाग के पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के अधिक से अधिक विद्यालय संचालकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई ।बैठक में मांगरोल ब्लॉक के बम्बोरी ,सीसवाली ,रायथल ,बोहत आदि कई गांवों के विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे। बैठक में धनराज टेलर ,मुकुट शात्री ,पुरुषोत्तम मीणा ,बेनिलाल नामा ,कन्हैया लाल मालव आदि कई संचालकों ने सरकारी एवं प्राईवेट विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रति सरकार द्वारा किये गए भेदभाव पर चिंता प्रकट की गई ।