भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात की बैठक

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर व देहात की विधानसभा चुनावों को लेकर संग़ठन पदाधिकारियो,मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षो की बैठक आज शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की अध्यक्षता में धरणीधर रंगमंच में रखी गई, आज की बैठक में पंजाब संग़ठन महामंत्री दिंनेश शर्मा, संग़ठन मंत्री जीवन गर्ग ने संबोधित किया।
दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा आगामी 7 दिसम्बर को राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है भाजपा के कार्यकर्ता व्यक्तिवादी नही है भाजपा के कार्यकर्ता विचार के साथ कमल के सिम्बल के साथ है, भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके ग्यारह करोड़ सदस्य है राज्य सभा लोकसभा मे सबसे ज्यादा सांसद,विधानसभा में सबसे ज्यादा विधायक हमारी पार्टी से है बीस राज्यो में हमारी सरकार है,1947 के बाद से कांग्रेस ने देश को लूटा है अमीर और अमीर गरीब और गरीब हुआ है देश भर्ष्टाचार में डूब रहा था चार साल से हमारी सरकार है किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नही है हमने दीनदयाल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए अंतिम छोर के गरीब तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया है,राजस्थान में विकास का पहिया पिछले 5 साल से तेज रफ्तार से चल रहा है, हर कार्यकर्ता का एक ही प्रत्याशी है भाजपा कमल निशान कार्यकर्ता अगर इन तीन नारो “बूथ जीत चुनाव जीता”,”मेरा बूथ सबसे मजबूत” ,”एक बूथ बीस यूथ” के साथ काम करे तो हमे कोई नही हरा सकता।
जीवन गर्ग ने सभी से परिचय किया व बताया पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम आपके सहयोग के लिए मंडल स्तर तक विधानसभा चुनाव में आपका सहयोग करेगी।
डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने सभी का स्वागत व सहीराम दुसाद ने धनयवाद ज्ञापित किया।
आज की बैठक में विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल,महापौर नारायण चोपड़ा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी,महामंत्री मोहन सुराणा,दाऊलाल हर्ष,नितिन नाई, सवाई सिंह,आसकरण उपाध्याय,उपाध्यक्ष वेद व्यास,किशन मोदी,अशोक प्रजापत,फारुख पठान,प्रवक्ता मनीष सोनी,कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा,मंडल अध्यक्ष कैलाश बापेऊ,विजय सिंह पड़िहार,अरुण जैन,रमेश उपाध्याय,राजेश सियाग,हरिराम विश्नोई,अमराराम विनीत आसोप,मोर्चा अध्यक्ष,असद राजा भाटी,मधुरिमा सिंह,ओमप्रकाश मीणा, विक्रम सिंह भाटी, भंवरलाल उपाध्याय,गोपाल अग्रवाल,विनोद करोल, महावीर जैन,उपस्थित रहे।

मनीष सोनी
जिला प्रवक्ता
भाजपा बीकानेर(शहर)
9829291257

error: Content is protected !!