व्यापार उद्योग मण्डल ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

बीकानेर 10-नवंबर-2018। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय में अध्यक्ष रघुराज सिंह निर्देशन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। अध्यक्षता शिवरतनजी अग्रवाल(Fanna Babu) ने की ।
सचिव पं.जयदेव शर्मा ने सभी व्यापारियो को दीपावली की शुभकामनाएं दी । पूर्व सहसचिव सुरेंद्र पटवा ने संस्था की स्थापना वर्ष 1948 के संविधान संबंधित जानकारी दी। नरपत सिंह सेठिया, पूर्व सचिव कन्हैयालाल बोथरा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। रोहित ने केरी बैग की समस्या के बारे मे बताया । इस पर कन्हैयालाल जी ने कहा अगर ऐसी कोई भी समस्या हो तो व्यापार मंडल कार्यालय मे लिखित रूप मे देवे उसका समाधान किया जाएगा। अंत मे सभी आये हुए अतिथियों को मुख्य संरक्षक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवरतन जी अग्रवाल (Fanna Babu)ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व बीकाजी ब्रांड को 25 वर्ष पूर्ण होने पर लक्ष्मी विलास होटल में 15-नवंबर को प्रस्तावित सेलिब्रेट पार्टी में सभी व्यापारियो को निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम मे हेतराम गौड़, विष्णु पुरी, रवि पुरोहित, ईशवरचंद बोथरा, वेदप्रकाश अग्रवाल, रतनलाल सोमाणी, रमण शर्मा, भंवरसिंह राजपुरोहित, घनश्याम लखाणी, श्याम तंवर, रोहित, विनोद भोजक, सांवरमल उपाध्याय, श्रीलाल व्यास, सोनूराज आसुदानी व गणमान्य लोग उपस्थित थे

error: Content is protected !!