विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.11.2018 को प्रातः 09.30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बीकानेर में विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 12.11.2018 से 18.11.2018 का शुभारंभ अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार पारीक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह, एवम् कन्या भु्रण हत्या, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में दिशा निर्देश प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम में प्रचार प्रसार हेतु मोबाईल वैन व राजकीय एवं प्राईवेट स्कूल के छात्र/छात्राओं को शामिल करते हुये रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण को आगामी लोक अदालत जो दिनांक 08.12.2018 को ओयोजित की जानी है को सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जनहित में जारी नालसा की बच्चांे की मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें और उनके सरक्षण के लिये योजना 2015 के बारे में विशेष जानकारी न्यायिक अधिकारीगण एवम् सरकार संचालित अन्य विभिन्न योजनओं की जानकारी प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता से ही समाज में उपलब्ध संसाधनों का समुचित व सही उपयोग हो सकेगा।
नालसा व रालसा तथा राज्य की जन कल्यणकारी योजनाओं के समस्त विषयों पर चर्चा करने के लिये, जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अति जिला कलेक्टर, अति.पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, महिला एवम् बाल विकास विभाग, बीकानेर के अधिकारीगण राजकीय लोक कल्याणकारी स्कीमों के संबंध में जानकारी प्रदान की। सभा में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने संकल्प लिया की वे विधिक सेवा सप्ताह के दौरान स्कूल, कॉलेज, अनाथ आश्रम, झूग्गी झोंपडीयों आदि स्थलों पर शिविरों का आयोजन करंेगें जिसमें समाज के कमजोर व गरीब, विकंलाग, असहाय तथा पिछडा वर्ग ऐसे प्रत्येक व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हंे निःशुल्क प्रदान की जानी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा ने बताया कि पीडित प्रतिकर स्कीम और क्षतिपूर्ती अधिनियम के बारे में आमजन मंे प्रचार प्रसार की अति आवश्यकता है जिसकी जानकारी लोगों तक पहुचाना इस सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
अध्यक्ष
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
जिला एवम् सेशन न्यायाधीश
बीकानेर

error: Content is protected !!