कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोश्ठ षाहबाद की कार्यकारणी घोशित

फ़िरोज़ खान
बारां 13 नवम्बर। कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ शाहबाद के ब्लाॅक अध्यक्ष कुलदीप जैन ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल की अनुशंषा एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस उद्योग प्रकोष्ठ अजय मेहता की सहमति से ब्लाॅक शाहबाद की कार्यकारणी घोषित की गई जिसमें 3 ब्लाॅक उपाध्यक्ष, 2 संगठन महामंत्री, 4 महासचिव, 1 प्रवक्ता, 1 कोषाध्यक्ष 5 सचिव, 2 सह सचिव तथा 4 सदस्यों को शामिल किया गया है।

ब्लाॅक अध्यक्ष कुलदीप जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उनके द्वारा घोषित ब्लाॅक की कार्यकारणी में हेमन्त मेहता ईसाटोरी, गौरव गर्ग समरानियां, कुलदीप खत्री केलवाडा को उपाध्यक्ष, बबलेश जैन कस्बाथाना, हरिओम मेहता बांसखेडा को संगठन महामंत्री, बीनू मेहता बांसेखडा, लेखराज जैन शाहबाद, प्रकाश नाटई, शुभम गर्ग समरानियां को महासचिव, शुभम गर्ग समरानिया को कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह भानावत को प्रवक्ता बनाया गया है। इसी प्रकार अनिराज मेहता देवरी, रामचरण मेहता कस्बाथाना, हरदीप सिंह केलवाडा, शिवनारायण शाक्यवाल केलवाडा, पप्पूराम को सचिव, कन्हैयालाल मेहता पीपलखेडी, विनोद शर्मा समरानिया को सह सचिव तथा पारस जैन समरानिया, अवधेश जैन समरानिया, कल्लू मंसूरी समरानिया एवं अरविन्द शिवहरे समरानियां को सदस्य बनाया गया है। नगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकारणी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।

error: Content is protected !!