सुश्री सिद्धी कुमारी ने जनसंपर्क किया

बीकानेर दिनांक 25.11.2018 बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी के मिडिया प्रभारी ओम राजपुरोहित के अनुसार पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी जी ने आज जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत स्थानीय वृद्धजन भ्रमण पथ से कि आज सुबह 7 बजे भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी जी स्थानीय भ्रमण पथ पहंुची तथा भ्रमण करने वाले आम जन से सहयोग व समर्थन का अनुरोध किया। फिर 10 बजे गंगाशहर के गांधी चौक में चुनाव कार्यालय का उर्दघाटन किया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी का इस अवसर पर गंगाशहर भाजपा नेता मोहन सुराणा, महापौरा नारायण चौपडा, गणेश जाजडा, जसकरण छाजेड, मनोज पारख, मघाराम नाई, जेठमल नाहटा, मोहित बोथरा, इन्द्र चन्द मालू, माणक पुगलीया, यश सेठिया सहीत सेंकडो कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सुश्री सिद्धी कुमारी जी ने भाजपा कार्यकार्ताओ के साथ गांधी चौक क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क किया तथा भाजपा के पक्ष में आम-जन से मतदान करने का अनुरोध किया। दोपहर 12रू30 बजे भाजपा प्रत्याशी ने सार्दूल कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में दर्शन किये तथा सार्दुल कॉलोनी क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क किया दोपहर 1 बजे जनसम्पर्क अभियान के तहत जुनागढ़ के पीछे महिला मण्डल स्कुल के सामने वाले क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र सुक्ला के नेततव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसम्पर्क किया। सायः 6 बजे भाजपा प्रत्याशी सुर्दशना नगर पहंुचे उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क अभियान के तहत गांधी कॉलोनी बी-ब्लॉक क्षेत्र में भी घर-घर जनसम्पर्क किया।
भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम के भाजपा पार्षदों की बेठक आज सायः 6 बजे पूर्व विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी जी के प्रधान कार्यालय रामा भवन में सम्पन्न हुई। बेठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मुमताज अली भाटी ने की श्री भाटी ने पार्षदो को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का घर-घर जनसम्पर्क एवं सभायें करवाने की योजना तैयार करे आगामी दो-तीन दिनों मे क्षेत्र के सभी तीस वाडों में भाजपा प्रत्याशी जनसम्पर्क व सभाओं का आयोजन हो सके। बेठक में पार्षद ताहिर हुसेन, नारायण चौपडा, मनोज पारफ, राजेन्द्र पंवार, उमेद सिंह राजपुरोहित व पार्षद प्रतिनिधि शम्भू गहलोत, ओम राजपुरोहित, श्रवण गोदारा, मधुशुधन शर्मा, पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, वार्ड 43 के पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित थे।

(ओम राजपुरोहित)
मिडिया प्रभारी
प्रधान कार्यालय भाजपा प्रत्याशी
बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र

error: Content is protected !!