राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का दावा

अजमेर, 07 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याषी व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने लगातार चैथी बार भारी मतों से जीतने की उम्मीद जताते हुए इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र का दिनभर दौरा करने के बाद देवनानी ने कहा कि उन्होंने अजमेर के विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था। अजमेर की जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए उन्हें भरपूर मत व समर्थन दिया है। मतदान केंद्रों के बाहर बूथों पर मतदाताओं का जिस तरह भाजपा के पक्ष में रूझान नजर आया, उसे देखते हुए उन्हें पूरा आत्मविष्वास है कि वे चैथी बार परचम लहराएंगे और कांग्रेस के मनसूबों पर पानी फेरते हुए भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरी तरह झूठ का सहारा लेते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव व मान विष्वस्तर पर बढ़ा है। इसलिए भारत के गौरव, मान, भारतीय संस्कृति और विकास की निरन्तरता को बनाए रखने के लिए जनता ने भाजपा को वोट दिया है।
देवनानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान होने पर सभी मतदाताओं, भाजपा के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मतदान केंद्रों पर कार्य करन वाले कार्मिकों, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों, जिला व पुलिस प्रषासन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से रात-दिन एक करते हुए चुनाव प्रचार में जुटे थे और शुक्रवार को भी दिनभर मतदान की व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। उन्हें पूरा विष्वास है कि कार्यकर्ताओं की यह मेहतन जरूर रंग लाएगी।

error: Content is protected !!