भाजपा, कांग्रेस को मिली 3-3 सीटें, एक पर माकपा का प्रत्याशी जीता

बीकानेर, 11 दिसम्बर। विधानसभा चुनाव 2018 में जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को 3-3 तथा माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ एन के गुप्ता ने बताया कि बीकानेर पूर्व से भाजपा की सुश्री सिद्धि कुमारी ने कांग्रेस के कन्हैयालाल झंवर को 7 हजार 61 वोटोें से पराजित किया। सुश्री सिद्धि कुमारी को 73 हजार 174 मत तथा कन्हैयालाल झंवर को 66 हजार 113 मत प्राप्त हुए। बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बुलाकीदास कल्ला 6 हजार 190 मतों से विजयी हुए। कल्ला को 75 हजार 128 मत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय जनता पार्टी के गोपाल कृष्ण जोशी का 68 हजार 938 मत प्राप्त हुए। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कम्प्युनिस्ट पार्टी आॅफ इण्डिया माक्र्ससिस्ट के गिरधारी लाल ने 23 हजार 888 मतों से कांग्रेस के मंगलाराम को हराया। गिरधारी लाल को 72 हजार 361 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मंगलाराम को 48 हजार 473 वोट मिले।
डाॅ. गुप्ता ने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में काँग्रेस के गोविन्द राम ने भारतीय जनता पार्टी के डाॅ. विश्वनाथ को 31 हजार 89 मतों से हराया। गोविन्द राम को 82 हजार 994 तथा डाॅ. विश्वनाथ को 51 हजार 905 वोट मिले। नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के बिहारीलाल बिश्नोई ने कांग्रेस के प्रत्याशी रामेश्वरलाल डूडी को 8 हजार 663 मतों से हराकर जीत दर्ज की। बिहारी लाल को 86 हजार 917 तथा डूडी को 78 हजार 254 मत प्राप्त हुए।
लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमित गोदारा ने 10 हजार 853 मतों से जीत दर्ज की। गोदारा को 72 हजार 822 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेन्द्र बेनीवाल को 61 हजार 969 वोट मिले। कोलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के भंवरसिंह भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की पूनम कंवर को 11 हजार 14 मतों से हराया। भंवर सिंह भाटी को 89 हजार 478 व पूनम कंवर भाटी को 78 हजार 464मत प्राप्त हुए।

error: Content is protected !!