एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम 26 दिसम्बर से

बीकानेर, 14 दिसम्बर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रांे की मतदाता सूचियांे के एकीकृत प्रारूप प्रकाशन कार्यक्रम 26 दिसम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन, दावें व आपतियां प्राप्त करने, उनका निस्तारण करने, डेटाबेस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कन्ट्रोल टेबलस को अपडेट करने एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण व मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन आदि कार्य किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर डाॅ.एन.के.गुप्ता ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन 26 दिसम्बर 2018 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 25 जनवरी 2019 रखी गई है। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्रामसभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन करने व सत्यापन करने का कार्य 12 से 19 जनवरी 2019 तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियो के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 13 जनवरी व 20 जनवरी 2019 रविवार को तय की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियांे का निस्तारण 11 फरवरी 2019 से पूर्व व डेटाबेस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कन्ट्रोल टेबलस् को अपडेट करने एवं पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण कार्य 18 फरवरी 2019 से पूर्व किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी 2019 को किया जाएगा।
डाॅ. गुप्ता बताया कि मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रांे का सुव्यवस्थिकरण किया जाएगा। विधान सभा आम चुनाव 2018 के दौरान जिले के विभिन्न विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित कि गए सहायक मतदान केन्द्रों को मूल मतदान केन्द्र मंे बदला जाकर भागवार प्रारूप मतदाता सूची 2019 तैयार की जाएगी। जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सहायक मतदान केन्द्र स्थापित है वहां पर संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रपत्र 5 में विधान सभा
निवाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कर आयोग को प्रेषित की जाएगी। यह कार्य ई.आर.एम.एस. व ई.आर.ओ. नेट के माध्यम से वर्तमान विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रयुक्त मतदाता सूची के आधार पर किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2018 के दौरान संदर्भ तिथि 01.01.2018 के क्रम में मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 दिसम्बर 2018 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची, जिसमें पूर्व मतदाता सूची 2018 एवं इसके साथ संलग्न 2 पूरक सूचियांें का एकीकरण ई.आर.एम.एस.साॅफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य आगामी 7 दिवस में पूर्ण किया जाकर एकीकृत प्रारुप मतदाता सूची 2019 ई.आर.एम.एस. पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि एकीकृत मतदाता सूची की यथाशीध्र जांच कर यह सुनिश्चित करेंगे कि इसमें किसी प्रकार की विसंगति तो नहीं है। इसके पश्चात प्रारूप मतदाता सूची 2019 का प्रकाशन किया जाएगा।

error: Content is protected !!