नोखा । नोखा से नव निर्वाचित विधायक बिहारीलाल बिष्नोई धन्यवाद यात्रा के तहत किषनासर, जांगलू पहुंचे । इनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे । ग्रामीणों ने पहली बार बने विधायक एवं पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं का भव्य स्वागत किया । श्री बिष्नोई ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया । उन्होने कहा कि जनता ने मुझ पर जो भरोसा व्यक्त किया है उसे सदा कायम रखूंगा तथा नोखा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखेगंे एवं नोखा में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगें । इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए विधायक महोदय से निराकरण का आग्रह किया । आज इस अवसर पर सुरजमल उपाध्याय, रामदयाल मेघवाल, भीखाराम मेघवाल पूर्व सरपचं, बनवारीलाल सियाग, आसकरण भट्टड़, बाबुलाल जैन, अनोपसिंह राठौड़, भंवरलाल नैण, रामलाल प्रजापत, भीखाराम मेघवाल, रेवन्त महाराज, डूंगरराम सीवंर, रामचंद्र सियाग पांचू, हेतराम सियाग, औंकारसिंह, श्रवणसिंह राजपूरोहित सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
रामदयाल मेघवाल