फिरोज खान
बारां 27 दिसंबर । राजस्थान सरकार के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को मंत्रालय आबंटन होने के बाद आज अपनी पत्नी उर्मिला जैन के साथ ऐतिहासिक जैन तीर्थ स्थल श्री नाकोड़ा जी पहुंचे।
यहां प्रमोद जैन भाया की मित्र मंडली द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रमोद जैन भाया ने नाकोड़ा जी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए प्रमोद जैन भाया ने खनन एवं गोपालन विभाग आवंटित होने के बाद खुशी का इजहार करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आभार जताया। साथ ही उन्होंने अंता विधानसभा और बारां जिले की जनता को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।नाकोड़ा में प्रमोद जैन भाया के साथ उनके नजदीकी लोगों में मनोज मारू, पप्पू पाटोदी, कौशल यादव,महावीर जैन,अंकित मारू, हितेश जैन, ज्ञाता जैन, निखिल मारू, डिंपल मारू आदि मित्र मंडली मौजूद रहे।