ऊर्जा की बचत और उसके उत्पादन के लिए होंगे प्रयास-मंत्री डाॅ.कल्ला

बीकानेर,27 दिसम्बर। ऊर्जा,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (जलदाय),भू-जल,कला,संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला ने गुरूवार को शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पहली बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए किसानों और आमजन को पानी-बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने की बात कही।
डॉक्टर कल्ला ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में पानी-बिजली के जो वायदे किए गए थे उनकी अक्षर से पालना की जावेगी। अतः अधिकारी अभी से काम करना शुरू कर दे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत छीजत रोकने के साथ-साथ विद्युत उत्पादन में बढ़ोतरी हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं । साथ ही जल संरक्षण के लिए आमजन में जागरूकता लाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। । बैठक में ऊर्जा व जलदाय विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!