Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
डूंगर काॅलेज में सुमंगलम-2019 आठ जनवरी से प्रारम्भ - Ajmernama

डूंगर काॅलेज में सुमंगलम-2019 आठ जनवरी से प्रारम्भ

बीकानेर 4 जनवरी। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 8 जनवरी को प्रातः दस बजे सुमंगलम कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने बताया कि पांच दिवसीय सुमंगलम कार्यक्रम में 8 जनवरी को खेलकूद, 9 एवं 10 जनवरी को साहित्यिक तथा 11 व 12 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।
संयोजक डाॅ. बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थीगण परिचय पत्र के साथ अपनी प्रविष्टि विभिन्न समितियों के संयोजकों को जमा करवा सकते हैं। डाॅ. राठौड़ ने बताया कि साहित्यिक गतिविधि हेतु डाॅ. प्रकाश अमरावत एवं सांस्कृतिक हेतु डाॅ. उषा कंवर से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!