बिस्सा बने आईएफडब्लूजे के जिलाध्यक्ष

बीकानेर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने जयनारायण बिस्सा को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौड़ ने बिस्सा को बीकानेर के तहसील स्तर पर भी कार्यकारिणी बनाने के लिये अधिकृत किया है। बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बिस्सा को संगठन ने दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर जिलेभर के पत्रकारों ने प्रसन्नता जताई है। बिस्सा ने बताया कि आगामी सप्ताह तक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

error: Content is protected !!