M L D कॉलेज में खेल सप्ताह शुरू

श्री मिश्रीलाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयकेकड़ी में प्रषिक्षणरत् छात्राध्यापिकाओं की अन्तर कक्षा खेल सप्ताह का शुुुभारम्भ सचिव चन्द्रप्रकाष दुबे के कर कमलों द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ रामलाल वर्मा, शारीरिक षिक्षक राधेष्याम अहीर व सत्यनारायण जोषी के सानिध्य में टीम प्रभारी अपनी अपनी टीमों के साथ खेल प्रांगण में शपथ ग्रहण के साथ अतिथि महोदय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रथम दिवस निम्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न की गई। जिसमें पहला कब्बडी मैच बी.एड प्रथम वर्ष व बी.एड द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया, जिसमें बी.एड प्रथम वर्ष 7 अंक से विजयी रही। दूसरा मैच बी.एस.टी.सी. प्रथम वर्ष व बी.एस.टी.सी. द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया। जिसमें बी.एस.टी.सी. प्रथम वर्ष 17 अंकां से विजयी रही।मध्यान्तर पष्चात् बॉलीबाल का प्रथम मैच बी.एस.सी. बी.एड. प्रथम वर्ष व बी.एस.सी. बी.एड. द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें बी.एस.सी. बी.एड. प्रथम वर्ष विजयी रहे। दूसरा मैच बी.ए.बी.एड. प्रथम वर्ष व बी.ए.बी.एड. द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें बी.ए.बी.एड. प्रथम वर्ष विजयी रहे। साथ ही तीरन्दाजी इण्डियन राउण्ड प्रतियोगिता में /-15 मी. प्रथम नेहा प्रधानद्वितीयभारती गुर्जर20 मी. प्रथम षिवानी कँवरद्वितीयरिन्कू चौधरी25 मी. प्रथम मोनिका प्रजापतद्वितीयअक्षिता राठौड30 मी. प्रथम सीमा चौधरीद्वितीयअफरोज निषाप्रथम दिवसीय प्रतियोगिताओं में जगदीषलाल विजय, कैलाष चन्द, प्रेमलता जोषी, धर्मेन्द्र श्रीवास, कमलेष शर्मा, रविन्द्र सिंह शक्तावत, हेमन्त मीणा, रायचन्द, भँवरलाल, आदि ने निर्णायको की भूमिका प्रदान कर सफल सम्पादन में सहयोग दिया।

error: Content is protected !!