हार्ट पेशेंट की संख्या का दुगना होना चिंताजनक

बीकानेर । फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल जयपुर के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव राय ने आंकड़ों का हवाला देते चिंता जताई है कि राज्य में दिल की बीमारियों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, वर्ष 1995 से 2014 के बीच स्वयम् रिपोर्ट की जाने वाली दिल की बीमारियों की संख्या प्रति 1000 इबादी पर 1 से बढ़कर 2 हो गई है। इस चिंतनीय स्थिति को सामान्य बनाने के बारे में डॉ रॉय ने कहा कि नियमित व्यायाम और संतुलित आहार ही वे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर हार्टअटैक के खतरे को दूर किया जा सकता है । डॉ संजीव राय यहां फॉर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल बीकानेर द्वारा होटल मरुधर में आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने दिल की बीमारियों के बारे में जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक ओसीटी ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी ( ओसीटी ) जैसी आधुनिक तकनीक से बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फोर्टिस एस्कॉर्ट राजस्थान का एकमात्र ऐसा अस्पताल है जहां इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है और अस्पताल में जुलाई से अब तक करीब 100 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। परिचर्चा के तुरंत बाद होटल राज हवेली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ संजीव राय ने पत्रकारों को ओसीटी तकनीक की बारीकी से जानकारी दी और तुलनात्मक रूप से इसे कारगर बताया । बीपी संतुलन के लिए मरीज द्वारा दीर्घावधि तक ली जाने वाली दवा के साइड इफैक्ट होने संबंधित सवाल के जवाब में डॉ रॉय ने स्पष्ट किया कि इसलिए डॉक्टर समय-समय पर मरीज को जाचें करवाने का परामर्श देते हैं ताकि दवा बदली या मात्रा घटाई-बढ़ाई जाए और मरीज भ्रांतियों से दूर रहे।

– ✍️ मोहन थानवी

error: Content is protected !!