कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह जसोल के समर्थन में निकाली रैली

बालोतरा। बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल के समर्थन में बुधवार को पचपदरा विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली। वाहन रैली के मुख्य मार्गो से होकर गुजारी। रैली में समस्त कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता और जसोल समर्थक उपस्थित रहे।

जसोल में मानवेन्द्र सिंह के चुनावी कार्यलय का हुआ उद्घाटन
बालोतरा। बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के पैतृक गांव जसोल में चुनावी कार्यालय का उदघाटन जसोल गांव के नागरिकों द्वारा किया गया। जसोल स्थित माली समाज भवन में पंडित राजू महाराज के द्वारा पूजा अर्चना एवं मंत्रोपचार के साथ सरपंच जालम सिंह राठौड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोतरा अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, भंवर लाल भंसाली, पंचायत समिति सदस्य गौतम गहलोत, सवाई सिंह राठौड़, उपसरपंच भूराराम मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश मेघवाल आदि के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने भारी संख्या में मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। भगवत सिंह जसोल ने सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट रहकर जसोल से भारी बढ़त दिलाने का आह्वान किया। सरपंच जालम सिंह राठौड़ ने समस्त पार्टी पॉलिटिक्स भुलाकर गांव के हित में कर्नल मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच राजेन्द्र छाजेड़ भरत अवस्थी, हुकमाराम माली, पीराराम प्रजापत, किशोर माली, हरचंद सोलंकी, विक्रम सिंह राठौड़, विनोद सेवग, राकेश सैन, सिकंदर खान, राजेन्द्र सैन, कन्हैयालाल सेवग, पोकर प्रजापत, मानक गहलोत, चंद्रप्रकाश माली,हीराराम भील, घनश्याम भाटी, माधव माली, मांगीलाल धोबी, भोमाराम माली, शंकर सिंह राजपुरोहित समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाटोदी प्रधान राशिदा बानो ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से किया संवाद
पाटोदी। पंचायत समिति पाटोदी की ग्राम पंचायत केशरपुरा मे आगामी 26 अप्रेल को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य मे कोंग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्रसिंह जसोल के समर्थन मे होने वाली जनसभा मे आमजन को आमंत्रित करने के लिए पाटोदी प्रधान राशिदा बानो ने सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया ओर वार्ड वाइज़ ज़िम्मेदारीया देकर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पधारने का अनुरोध किया।

error: Content is protected !!