रेलवे प्रशासन द्वारा लुधियाना-अम्बाला रेलखण्ड के लुधियाना-धुरी-जाखल-हिसार स्टेशनों पर 28.04.19 (रविवार) को 04 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।वरि. मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर पश्चिम रेलवे ,बीकानेर के अनुसार मेगा ब्लॉक के कारण 28.04.19 को इस रेल खण्ड पर संचालित जो रेल सेवाऐं प्रभावित रहेंगी, वे हैं :-
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 54636, लुधियाना-हिसार सवारी गाड़ी दिनांक 28.04.19 को जाखल तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जाखल-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 54635, हिसार-लुधियाना सवारी गाडी दिनांक 28.04.19 को जाखल से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- जाखल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना सवारी गाडी दिनांक 28.04.19 को धुरी तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा धुरी-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार सवारी गाडी दिनांक 28.04.19 को धुरी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-धुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर एक्सप्रेस के डिब्बों की संरचना में परिवर्तन
02 द्वितीय कुर्सीयान के स्थान पर 02 साधारण श्रेणी डिब्बें होगें।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर एक्सप्रेस के डिब्बों की संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 12555/12556, गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 06.05.19 से एवं हिसार से 07.05.19 से 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे के स्थान पर 02 साधारण श्रेणी डिब्बे लगाये जा रहे है। वर्तमान में इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय कुर्सीयान, 05 साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें है। इस परिवर्तन के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 07 साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22
डिब्बें होगें।