अजमेर – निकटवर्ती ग्राम दौराई के रहने वाले रवि वीर गुर्जर काफी समय से मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं और अब उनको अपनी मेहनत का फल मिलता नजर आ रहा है। हाल ही में उनको जी-5 की बड़ी वेब सीरीज मे काम मिला है। जिसका नाम है बाँम्बेरिज एफसी। यह वेब सीरीज 22 जून को ऑनलाइन चैनल जी-5 पर रिलीज होगी। यह वेब सीरीज फुटबॉल पर बन रही है। जिसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में हुई है। रवि इसमें टीम के असिस्टेंट कोच का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ में बॉलीवुड के बड़े कलाकार रणवीर शौरी, जाकिर हुसैन, फिल्म जलेबी फेम वरुण मित्रा, बिग बॉस 9, रोडीज, स्पिल्टस्विल्ला के विजेता प्रिंस नरूला भी है। इस वेबसिरीज में काम कर रहे रवि पहले भी टीवी धारावाहिक में काम कर चुके है। रवि ने अभिनय का परीक्षण मुद्रा संस्थान के निदेशक राजेन्द्र सिंह से लिया है। रवि से नवज्योति द्वारा बात करने पर अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और खुद की मेहनत को देते है। उनका अगला लक्ष्य किसी बड़े बैनर की फिल्म में काम पाना है।