फ़िरोज़ खान
बारां 19 जून । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बासथूनी के गांव हीरापुर निवासी विधवा सहरिया महिला को पीपीओ मिला मगर पेंशन की राशि नही मिली है । विधवा महिला कौशल्या बाई ने बताया कि बीमारी के कारण मेरे पति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी । मेरे 5 बच्चे है । सब शादी शुदा है । में अकेली रहती हूँ । मेने पेंशन योजना के तहत आवेंदन किया था । जिसका पीपीओ नम्बर 9619607 है । मगर जारी होने के बाद भी अभी तक पेंशन की राशि मिलना शुरू नही हुआ है । महिला ने बताया कि बैंक खाते में कई बार चेक करवा लिया मगर अभी तक भी राशि नही डाली जा रही है । जाग्रत महिला संगठन की महिला कार्यकर्ता भगवान दे ने उपकोषधिकारी किशनगंज से बातकर महिला की पेंशन चालू करवाने की मांग की ।