राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का आज निधन हो गया। राजस्थान बीजेपी चीफ मदन लाल सैनी ने 75 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर शाम अंतिम सांस ली। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी। मदनलाल सैनी वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी थे और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी। वे विधायक भी रह चुके थे। बताया जा रहा है कि मदन लाल सैनी की पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब थी। यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराय गया था, जहां आज देर शाम उऩका निधन हो गया।

पीएम मोदी ने भी मदनलाल सैनी के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मदन लाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

error: Content is protected !!