फ़िरोज़ खान
बारां 1 जुलाई । राज्य विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश को लेकर हठधर्मिता पूर्वक की नई व्यवस्था के खिलाफ आईएफडब्ल्यूजे बारां जिलाध्यक्ष फ़िरोज़ खान के नेतृत्व में सभी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को एक साथ एक ही समय पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने बताया कि शाहबाद, सीसवाली, अंता, मांगरोल, छबड़ा उपखंड पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा कार्यकारणी के साथ ज्ञापन दिया । खान ने बताया कि शाहबाद में ब्लॉक अध्यक्ष राजीव भार्गव, मांगरोल में कुलदीप सिंह, अंता में घनश्याम दादीच, छबड़ा में नरेंद्र पारेता, अटरू में जितेंद्र टक्कर, सीसवाली में मनोज शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन की प्रतिलिपि विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को भी भेजी गई। ज्ञापन देने वालो में शाहबाद से मुकेश नामा, सुनील सोनी, महेंद्र तोमर, लेखराज शर्मा, अखलेश शर्मा, बलराम मेहता मांगरोल से जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, नगर महामंत्री गोविंद राठौर, उपाध्यक्ष आशिष सोनी अंता से हरीश शर्मा, ब्रामनंद गोचर, मुकेश गोचर, सुरेंद्र नागर सीसवाली से योगेन्द्र वैष्णव, ओम नागर, फकरुदीन मंसूरी छबड़ा से जमनालाल यादव, जितेंद्र कुशवाह, फारुख पठान, एस एन गोड़ अटरू से गजेंद्र गौतम, आशीष शर्मा, तेजकरण, राजेश सुमन आदि शामिल थे ।