राजसमन्द जिले की मण्डावर सरपंच प्यारी रावत सम्मानित

देश -प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली राजसमन्द जिले के भीम उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मण्डावर सरपंच प्यारी रावत को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित प्रदेश के प्रतिष्ठित राजस्थान गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि प्यारी रावत के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ श्रमिक कार्ड , पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्विति करने शराब बंदी के प्रयास, घर घर निम्बू अभियान, पशुपालकों के लिये अजोला घास व मिशन सम्बल के माध्यम से स्वेटर वितरण करने पर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि मंडवार सरपंच प्यारी रावत को राजस्थान की 200 तेज तर्रार महिला पॉलिटिशन में चयन हो चुका है वही भारत सरकार द्वारा चयनित राजस्थान के 16 चुनिंदा सरपंचों में अपनी जगह बना चुकी है व जल संसाधन मंत्रालय व स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शक्ति के रूप में चयनित हो चुकी है। राजस्थान सरकार के महिला आयोग द्वारा बेस्ट सरपंच के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। इनको स्थानीय स्तर के साथ नेशनल लेवल पर दो दर्जन से अधिक अवार्ड में सम्मान मिल चुके है।

error: Content is protected !!