श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन पर शोक व्यक्त

भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ,यह भारतीय जनता पार्टी सहित पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है सुषमा जी ने अपना समस्त जीवन समाज की सेवा में अर्पण कर दिया ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करे।
भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा,अशोक प्रजापत,प्रवक्ता मनीष सोनी,सलीम जोइया,किशन चौधरी, सुशील शर्मा,गोपाल अग्रवाल,दुष्यंत तंवर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा सुषमा जी सरल स्वभाव के साथ कुशल राजनीतिज्ञ,कुशल नेतृत्वकर्ता थी जिनके योगदान को भाजपा का हर कार्यकर्ता सदैव याद रखेगा, इनका इस तरह चले जाना बहुत बड़ी क्षति है भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे व पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करे।

मनीष सोनी
जिला प्रवक्ता
भाजपा बीकानेर(शहर)
9829291257

error: Content is protected !!