कांग्रेस और भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर विफल

जयपुर. कांग्रेस और भाजपा पर जनता की अपेक्षाओं पर हर मोर्चेे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए पीपुल्स ग्रीन पार्टी (पीजीपी) ने राज्य की सभी 200 सीटों पर चुनाव लडऩे का एलान किया है। पार्टी 13 दिसंबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। इस दिन राज्य में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं और पार्टी प्रदेशभर में कांग्रेस की विफलता को मुद्दा बनाते हुए धरने-प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधांशु ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हमेशा काम नहीं करने वाले सीएम के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा की आलोचना करने में बिताया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेस राज्य में बीजेपी के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता पर काबिज हुई, वह जनता के लिए कुछ भी नहीं कर सकी। उन्होंने श्वेत पत्र जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए आरोपों की सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की है।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन्हें सिर्फ पांच साल के लिए एक बार चुनकर देखे। तीसरे मोर्च को डॉ. शर्मा ने परित्यक्त लोगों का संगठन करार दिया। लोकजन संपत्ति संरक्षण समिति के अध्यक्ष पी.एन. मैंदोलो ने कहा कि राज्य में जनता की आवाज को डंडे के दम पर दबाया जा रहा है। वे पीजीपी का समर्थन करेंगे। ताकि राज्य में नई सत्ता का अभ्युदय हो सके।

error: Content is protected !!