सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

जयपुर, 11 नवम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में 11 नवम्बर, 2019 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त के0सी0वर्मा ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता कन्हैयालाल मेठवानी ने की। गोष्ठी में डा0खेमचंद गोकलानी ’खीमन’ ने गज़ल ’’दंगु जुदाईअ जो’’, हरीश करमचन्दानी ने कविता ’’दुःख वरी हली आयो’’, डा.हरि जे.मंगलानी ने कविता ’’वतन जे वास्ते’’, भीलवाड़ा के गुलाबराय मीरचंदानी ने कविता ’’सिंधियुनि जो सिन्धु नगर’ अजमेर के रमेश नारवानी ’नींगर’ ने कविता ’’मोबाईल जी जरूरत’’ कन्हैया अगनानी ने लघु कथा ’’सहनशीलता’’, गोबिन्दराम माया ने मजाकी वार्ता ’’राशिफलु’’ प्रस्तुत की।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि रमेश रंगाणी ने कहाणी ’’दोही गायत्री ने कविता ’’मां सिन्धु वरसे जो बिजु’’, रोमा चांदवानी ’’आशा’’ ने कविता ’’किथे नाहे रामु’’, चन्द्रकांता पारवानी ने कविता ’’जिस्म ऐं आत्मा’’, गोपाल ने गीत ’’सावणु आयो बहार खणी’’, पार्वती भागवानी ने कविता ’’डीयारिअ जो डीहं मल्हायंू’’, लता भारद्वाज ने कविता ’’दियारिअ ते मूं दिया बारया’’, हेमा मलानी ने कविता ’’आरसी’, महेश किशनानी ने लधु कथा ’’हिक शर्त’’, डा0पूनम केसवानी ने कविता ’’कौमी एकता’’, श्याम गोरवानी ने लघु कथा ’’हिकु सवाल ममता या अस्मत’’, वीना प्रियदर्शना ने कविता ’’फाथल आहिया’’ पूजा चन्दवानी ने कविता ’’भारत देश’’, ज्योति ने कहाणी ’’फेसिलो’’ एवं कन्हैया लाल मेठवानी ने लेख ’’नंढिड़ी सिन्ध’’ प्रस्तुत की।
गोष्ठी में अकादमी के पूर्व सदस्य, सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार आदि उपस्थित थे।

सचिव

error: Content is protected !!