भारत बचाओं रैली की तैयारियों को लेकर बाड़मेर में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक

केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में 14 दिसम्बर 2019 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओं रैली की तैयारियों को लेकर बाड़मेर में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारा संविधान हमारे सभी धर्मों, सभी जातियों, सभी संस्कृतियों की रक्षा करता है। गरीबों, पिछड़ों, कमज़ोरों की रक्षा करता है। भारत की जड़ों में गौरवशाली इतिहास, एकता और समानता है। भारत के संविधान को नष्ट करने से हर एक धर्म, जाति और संस्कृति की सुरक्षा पर आँच आएगी।
राठौड़ ने बताया कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते देश में आर्थिक गतिविधि ठप्प है, व्यापार नष्ट है, बेरोज़गारी चरम पर है। अपने न्यू इंडिया में भाजपा महिलाओं को सुरक्षा तक दे नहीं पा रही है। इसलिए भाजपा अंग्रेजों की तर्ज पर ‘बाँटो और राज करो’ के उनके पुराने और आज़माए रास्ते पर लौट रही है। सत्य ये है कि भाजपा हमारी आज़ादी की लड़ाई की बुनियादी नींव को मिटाना चाहती है। भारत के संविधान को नष्ट करना चाहती है।
राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि संविधान की रक्षा के लिए एक-एक युवा, महिला और पुरुष कार्यकर्ता बाड़मेर से अधिक से अधिक संख्या में 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली “भारत बचाओ रैली” में शामिल हो। बैठक में मोहन भादू ,नारायण सिंह भाटी ,बाबू सिंह ,रघुनाथ , गुमान सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!