बीकानेर 29 दिसंबर 2019 शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से रविवार को जिला परिषद के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे बाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।ज्ञात रहे कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ यूपी सरकार द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करके जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
गौड़ ने कहा कि यूपी पुलिस द्वारा प्रियंका जी के साथ अभद्र व्यवहार करना और पीड़ितों के परिजनों से कांग्रेसी नेताओं को नही मिलने देना अलोकतांत्रिक है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिलाओ के उत्थान एवं महिला सुरक्षा की बड़ी बड़ी दावे करते है।यह दावे खोखले साबित हो रहे है।सरकार विपक्ष को खामोश रखना चाहती है।
इस अवसर पर सरोज सरगरा,सुषमा बारूपाल,संतोष गुर्जर, कमला बिश्नोई,राधा भार्गव,रेणु बारूपाल,लक्ष्मी गुप्ता,पप्पू गुर्जर, नीतू सिंह,संपत गुर्जर, शारदा चौहान,सुनीता कंवर,ललिता कंवर,सुशीला कंवर,सीता देवी,संतोष मारू, सावित्री गुर्जर, कमला गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।