बीकानेर, 29 दिसम्बर। पुणे में 26 से 28 दिसम्बर तक आयोजित 64वीं स्कूल नेशनल साईक्लिंग प्रतियोगिता में राजस्थान स्कूल टीम 17 वर्ष आयु वर्ग में विजेता रही। वहीं समस्त वर्ग में उप विजेता बन कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 14 किमी. टाईम ट्रायल में राजस्थान के 17 वर्षीय महेन्द्र सारण स्वर्ण पदक तथा राधेश्याम ने रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं 19 वर्ष आयु के 21 कि.मी. टाईम ट्रायल में राधेश्याम ने रजत पदक प्राप्त किया। जिला साईक्लिंग के सचिव गौरीशंकर खत्री ने बताया कि स्कूल नेशनल साईक्लिंग मे राजस्थान की टीम ने दूसरी बार भाग लिया। इसमें राजस्थान के धावको ने शानदार प्रदर्शन किया।
बीकानेर के धावको के प्रदर्शन से गुरुदेव साईक्लिंग प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। टीम की सफलता पर राज्य संघ के सचिव ओम विश्वकर्मा, गुरुदेव साईक्लिंग अकादमी के श्रवण डूडी, हरीराम, ओमप्रकाश, रामनाथ आचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
Ramnath Acharya
9785009686