इंडिलूम ने राजस्थान में लांच किया अपना नया हैंडलूम साडी और कुर्तियों का कलेक्शन

जयपुर , जनवरी, 2020: इंडिलूम हैदराबाद स्थित सोशल इम्पैक्ट स्टार्टअप दुनिया भर में भारत की समृद्ध विरासत को आधुनिक दिनों के तत्वों के साथ भारत के बुनाई उद्योग को दुनिया के सामने लाने के लिए जाना जाता है । इंडिलूम का नया कलेक्शन कोटा डोरिया राजस्थान के कोटा में कैथून से लिया गया है जो पुरानी भारतीय बुनाई शैली से प्रेरित है।

इंडिलूम का नया कलेक्शन स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए इतिहास से प्रेरित है। कोटा भारत के उत्तरी भाग के तीन कपास उत्पादन वाले क्षेत्रों में से एक है। इसलिए इसकी गुणवत्ता और शिल्प कौशल में उत्कृष्ट है।इस संग्रह की साड़ियाँ और कुर्तियाँ में कॉटन का एक अनूठा मिश्रण हैं – यह कपड़े को ताकत प्रदान करता है, और रेशम- यह साडी और कुर्ती को नरम और चमकदार बनाता है; चौकोर चेक पैटर्न (खाट ) प्रामाणिक रूप से हस्तनिर्मित है ।महीन बनावट, जटिल विवरण, सुंदरता और हल्का वजन इस संग्रह की सुंदरता को और बढ़ाते हैं।

नए संग्रह के शुभारंभ पर, श्री सुरेन चौधरी, सह-संस्थापक इंडिलूम ने कहा, “हम ग्राहकों के लिए पुरानी भारतीय बुनाई शैली लाते हुए उत्साहित हैं। हम पुरे भारत के कारीगरों और बुनकरों के साथ सीधे काम करते हैं और उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्मों पर प्राकृतिक रेशों और नरम कॉटन से बनी साड़ी और कुर्तियां बेचने में मदद करते हैं। बुनकरों को बेहतर आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से, हमारी टीम क्रॉस ट्रेनिंग्स से उनके कौशल को बढ़ावा देती है और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का उपयोग करने के लिए शिक्षित करती है, जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती है। हम उम्मीद करते है कि हमें राजस्थान के निवासियों से अच्छा रेस्पोंस मिलेगा । ”

यह कलेक्शन 2020 के पैनटोन रंग – पत्तियों से निकाले गए प्राकृतिक इंडिगो डाई का उपयोग करके क्लासिक ब्लू में लॉन्च किया गया है । कारीगरों द्वारा किए गए हैंड ब्लॉक प्रिंट ने पोशाक को और भी निखार दिया है। संग्रह www.indeloom.com पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!