पुलिस के बदलते दोस्ताना चेहरे की पहचान बनी आयरन लेडी पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिंधु

डॉ किरण कंग सिंधु
जैसलमेर पुलिस का मतलब ख़ौफ़।।बेशक अपराधियो में।।यह पुलिस अधिकारी की क्षमता पर निर्भर करता है कि जिले का मुखिया अपने पद का कितना डेकोरम रखता है साथ ही अपने अधीनस्थ अद्धिकारियो और कार्मिकों पर कितना विश्वास रखता है पुलिस अधीक्षक की सफलता इसी पे निर्भर होती है।।जैसलमेर की पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिंधु इस मायने में खरी उतरी।।जेसलमेर में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था,साल भर में जघन्य अपराधों पे अंकुश ,अपराधियो की धरपकड़,आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना,जनता के साथ सीधा संवाद, पर्यटकों के लिए आरामदेह माहौल,शहर की यातायात व्यवस्था,कार्मिकों के साथ आत्मीयता,अद्धिकारियो का बिश्वास, सामाजिक सरोकार में भागीदारी,यह सब विशेषताएं जेसलमेर की वर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग पर फिट बैठती है।।किरण कंग ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के साथ सफलता का दामन थाम लिया था जो अनवरत चल रहा है।।कानून व्यवस्था की बात करे तो उनके नेतृत्व में कई जघन्य अपराधों का पर्दाफाश हुआ।।नशीले और मादक पदार्थो के खिलाफ अभियानों में बड़ी सफलताएं मिली।वाहन चोरों की धरपकड़ बड़े पैमाने पर हुई।।शहर में चाक चौबंद व्यवस्थाएं, पुलिस गश्त ,अलर्ट सिपाही यह साबित करता है कि पुलिस अधीक्षक के रूप में किरण कंग का कोई सानी नहीं।।शांत स्वभाव,धीर गंभीर दिखने वाली किरण कंग ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।।जेसलमेर शहर में पहली बार पीटा एक्ट की कार्यवाही,पोक्सो एक्ट में त्वरित कार्यवाही ,मादक पदार्थो के खिलाफ पहली बार बड़ी कार्यवाहियां,शराब की दुकानों पर जिला कलेक्टर के साथ छापेमारी,टूरिस्ट सीजन में स्वयं के नेतृत्व में शहर की गश्त,व्यवस्थाओं का निरीक्षण,इस भरपूर सर्दी में जनता के लिए अलर्ट रहना ,बालिकाओ के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण,गरीब जरुरतमंदो को कंबल वितरण,साबित करता है, किरण कंग आने वाले वक्त में राजस्थान के लीडिंग पुलिस अद्धिकारियो में सुमार होगी।।पुलिसकर्मियों के लिए नवाचार अक्सर करते रहते है। ।सबसे बड़ी बात पुलिसकर्मी अपने अधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।।जैसलमेर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार की बात करे तो इन दिनों हनुमान सर्किल से अमर सागर प्रोल की सुखद स्थति आंखों से देख सकते है।।एक महिला अधिकारी के लिए बहुत सी चुनोतियाँ होती है कार्यकाल को सफल बनाने में।।किरण कंग ने अपने आपको साबित किया है कि वह दमदार पुलिस अधिकारी है।।पिछले दिनों पुलिस महानिरीक्षकों की विजिट थी।संयोगवश हवा सिंह घुमरिया और विपिन पांडे से पुराने तालुकात के चलते मुलाकातें हुई।।दोनो ने किरण कंग के प्रयासों को सराहा।।रामदेवरा मेला हो या अन्य वी वी आई पी विजिट उन्होंने अपना दायित्व बखूबी निभाया।।नव वर्ष को राज्यपाल विजिट पे थे तो जेसलमेर पर्यटकों की रेलमपेल से हरा भरा था।किरण कंग की शहर में जो व्यवस्थाएं धरातल पर उतारी वह काबिल ए तारीफ थी।।सड़क हादसों के प्रति जागरूकता के उनके प्रयास निसंदेह बेहतर रहे।।कार्मिकों की हौसला अफजाई के लिए कई मर्तबा पुलिस अधीक्षक उनके बीच दाद देने पहुँची।पुलिकर्मियों के लिए खास टूर से नेत्र जाँच और हार्ट स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन के साथ पूर्व पुलिसकर्मियों को उनके घर जाकर सम्मानित करने जैसे कई कार्य उनके द्वारा किये गए जो उनको अन्य पुलिस अधिकारियो से उन्हें जुदा बनती हैं ,।जैसलमेर में पुलिस अधीक्षक के रूप में निसंदेह डॉ किरण कंग का कार्यकाल श्रेष्ट हैं ,

chandan singh bhati
7597450029

error: Content is protected !!