कला मंज़र के तत्वावधान में छोटे बच्चों से झंडारोहण करवाकर मनाया गया गणतंत्र दिवस

जयपुर// गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में संस्था ”कला मंज़र” के सौजन्य से महिला परिषद द्वारा संचालित स्कूल अरुण बाल निकेतन में झंडारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कला मंज़र, ग्लोबल वर्ल्ड सोसायटी की सहायक संस्था है। कार्यक्रम में 1975 के बैच की सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.ए. एस. मीनाक्षी हुजा जी एवं महारानी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अमला बत्रा जी को आमंत्रित किया गया।
संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि झंडारोहण छोटे बच्चों के हाथों से करवाया गया साथ ही एक दिन पहले बच्चों की विशेष वर्कशॉप लेकर उनसे तिरंगा झंडा बनवाया गया और तिरंगे की कहानी भी बताई गई। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ रंगकर्मी व संगीतकार अनिल सक्सेना जी ने बताया कि कला मंज़र की ओर से बच्चों को प्रेरक गीत और नृत्य सिखाया गया है।
मीनाक्षी हुजा जी ने बच्चों को सविंधान निर्माण से सम्बंधित रोचक बातें बताईं व गांधीवादी मूल्यों और स्वच्छता के बारे में बताया। अमला बत्रा जी ने बच्चों को तिरंगे के निर्माण से सम्बंधित प्राथमिक जानकारी व राष्ट्र-गीत व राष्ट्र-गान के बारे में रोचक तथ्यों से अवगत करवाया।
लेखिका मुखर कविता ने बच्चों को कहानी के रूप में उनके मूलभूत अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए मन से पहनता करो और पढ़ो। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
कार्यक्रम के अंत में मीनाक्षी माथुर ने धन्यवाद वक्तव्य दिया और कला मंज़र के उद्देश्यों के बारे में बताया।कार्यक्रम में पूर्णिमा कौल जी , युवा प्रतिभा चेतना शर्मा भी शामिल रहे। शाइन राधे गोविंद माथुर जी का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। संस्था की ओर से बच्चों को ड्रॉइंग किट व बिस्कुट का वितरण भी किया गया।

error: Content is protected !!